Jalandhar : विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को एक और बड़ा झटका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2025 06:29 PM

jalandhar another big blow to mahesh makhija

जालंधर में आढ़ती एसोसिएशन का बड़ा फैसला सामने आया है। जिसमें यह यह सूचित किया गया है कि महेश मखीजा को एसोसिएशन से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जा रहा है। यह निर्णय उनके ऊपर लगे कुछ कानूनी आरोपों के आधार पर लिया गया है।

जालंधर : जालंधर में आढ़ती एसोसिएशन का बड़ा फैसला सामने आया है। जिसमें यह यह सूचित किया गया है कि महेश मखीजा को एसोसिएशन से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जा रहा है। यह निर्णय उनके ऊपर लगे कुछ कानूनी आरोपों के आधार पर लिया गया है।

चूंकि मामला न्यायालय और संबंधित कानूनी एजेंसियों के अधीन है। आरोपों की पूरी जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही है। यदि न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत महेश मखीजा पर लगे आरोप सिद्ध नहीं होते हैं, तो उन्हें एसोसिएशन में पुनः बहाल किया जा सकता है। आढ़ती एसोसिएशन न्यू सब्ज़ी मंडी, जालंधर, पारदर्शिता, ईमानदारी और संगठनात्मक अनुशासन के सिद्धांतों के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। 
 
बता दें कि महेश मखीजा, जोकि विधायक रमन अरोड़ा के करीबी रहे हैं, को विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 23 मई को रमन अरोड़ा को हिरासत में लिया गया था। मखीजा जालंधर की सब्जी मंडी में आढ़ती के तौर पर काम करते हैं और चरणजीतपुरा में रहते हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!