Edited By Mohit,Updated: 08 Jan, 2021 06:45 PM

पंजाब सरकार द्वारा किसान एंथम गीत लिखने वाले गीतकार बराड़ को गिरफ्तार करने के खिलाफ...........
नई दिल्लीः पंजाब सरकार द्वारा किसान एंथम गीत लिखने वाले गीतकार बराड़ को गिरफ्तार करने के खिलाफ जागो पार्टी ने आज नए अंदाज में विरोध दर्ज किया। पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार द्वारा बराड़ को गिरफ्तार करने को अंग्रेज सरकार द्वारा ’’पगड़ी संभाल जट्टा’’ गीत की तर्ज पर की गई कार्रवाई के तौर पर परिभाषित किया। जीके ने कहा कि आज बराड़ के लिखे बागी बोल को पार्टी दफ्तर में दुबारा से बजा कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पंजाब के अधिकारों की आवाज को दबाने वाली सरकारों के खिलाफ जागो पार्टी खुलकर खड़ी है। क्योंकि बेपरवाह सोच हमें पंजाब की धरती से विरासत में मिली है। जब गुरू नानक साहिब ने बाबर को जाबर कहा था, उसी दिन से पंजाबियों ने अपने आत्म सम्मान के साथ अपने अधिकारों के लिए जूझने का मार्ग खोज लिया था।
जीके ने कहा कि पंजाब सरकार एक तरफ तो नौजवान सिखों को मार कर समाप्त करने वाले डीजीपी सुमेध सैनी को मुलतानी कत्ल मामले में गिरफ्तार करने में ढिलाई देकर सैनी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेने का मार्ग प्रदान करती है और दूसरी ओर किसानों के अधिकारों की बात करने वाले बराड़ पर एफआईआर दर्ज करती है। यह पंजाब सरकार की फासीवादी सोच को प्रकट करता है। इसलिए हमने आज किसान एंथम गीत बजा कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया है। जागो पार्टी दिल्ली स्टेट के अध्यक्ष चमन सिंह ने इस अवसर पर किसान आंदोलन में जागो पार्टी द्वारा दिए गए योगदान का जिक्र किया। साथ ही पंजाब सरकार को बराड़ के खिलाफ दर्ज किए मुकद्दमों को वापस लेने की भी अपील की। स्टेज सचिव की सेवा निभा रहे पार्टी के प्रधान महासचिव परमिंदर पाल सिंह ने पंजाब सरकार के तानाशाही व्यवहार की निंदा करते हुए किसान आंदोलन के दौरान पंजाब की लोक गायकी में आए सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर जागो पार्टी के नेता मनप्रीत कौर, सतनाम सिंह खीवा, जतिन्द्र सिंह बोबी एवं परमजीत सिंह मक्कड़ ने अपने विचार व्यक्त किये।