Edited By Vaneet,Updated: 07 Dec, 2018 02:40 PM
शुक्रवार की सुबह मौसम में अचानक हुई तबदीली से धुंध बढ़ जाने के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय और लोकल उड़ाने प्रभावित हुई।...
अमृतसर(इंद्रजीत): शुक्रवार की सुबह मौसम में अचानक हुई तबदीली से धुंध बढ़ जाने के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय और लोकल उड़ाने प्रभावित हुई।
जानकारी के मुताबिक बर्मिंघम से आने वाली डायरेक्ट उड़ान जिसका समय 7:45 पर पहुंचने का है, अपने निर्धारित समय से पौने 4 घंटे लेट रही और यह उड़ान सुबह 11:40 पर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। दुबई से आने वाली उड़ान अपने समय से 20 मिनट लेट एयरपोर्ट पर पहुंची। वहीं लोकल उड़ानों में दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 5 मिनट लेट पहुंची। यह उड़ान 6:10 पर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची है जबकि आज मौसम की खराबी के कारण सुबह यह उड़ान 8:15 पर पहुंची। वहीं बैंगलोर की उड़ान भी आज अमृतसर एयरपोर्ट पर 20 मिनट लेट आई।