पंजाब में बढ़ते Corona मामलों के बीच डॉक्टरों को जारी हुए निर्देश

Edited By Kalash,Updated: 27 May, 2025 07:29 PM

instructions issued to doctors amid rising corona cases in punjab

देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजाब के सभी अस्पतालों में कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

मोगा : देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजाब के सभी अस्पतालों में कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो। मीडिया को जानकारी देते हुए मोगा जिले के सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सबसे पहले तो हमें अभी घबराने की जरूरत नहीं है और यह वायरस पहले जैसा नहीं है और फिलहाल पंजाब में इसका सिर्फ एक ही मरीज पाया गया है।

बहरहाल, अगर मोगा सरकारी अस्पताल की बात करें तो यहां पर सभी जरूरी प्रबंध मौजूद हैं और सभी डॉक्टरों व स्टाफ को भी पूरी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को लगातार बुखार, खांसी व बदन दर्द जैसी समस्या हो रही है तो मोगा के सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। सभी प्रकार की जांचें निशुल्क की जा रही हैं और यदि कोई परेशानी महसूस हो तो जांच कराएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!