माता चिंतपूर्णी जा रहे श्रद्धालुओं के लंगर में वारदात, CCTV में कैद हुई करतूत

Edited By Urmila,Updated: 22 Aug, 2026 10:57 AM

incident at a community kitchen for pilgrims visiting mata chintpurni

फगवाड़ा के होशियारपुर मार्ग पर धार्मिक सेवा के दौरान एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई हैं।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के होशियारपुर मार्ग पर धार्मिक सेवा के दौरान एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई हैं जहां माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगर स्थल से एक शातिर अज्ञात चोर रुपयों से भरा दानपात्र (गल्ला) उठाकर रफूचक्कर हो गया। यह लंगर सेवा 'जय मां दुर्गा लंगर समिति' द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े श्रद्धा और भाव से आयोजित की गई थी। वारदात के बाद लंगर सेवकों और स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त हैं क्योंकि धार्मिक स्थल पर इस तरह की चोरी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

लंगर समिति के सदस्यों और सेवादारों ने बताया कि तड़के लगभग 5 से 6 बजे के बीच जब मुख्य सेवादार दो मिनट के लिए लंगर स्थल के अंदर चाय और बिस्कुट लेने गए थे उसी दौरान बाहर सो रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाया।

आरोपी ने महामाई के दरबार और प्रज्वलित पवित्र ज्योति के सामने रखा हुआ दानपात्र चादर में छिपाया और तुरंत वहां से फरार हो गया। समिति के अनुसार पिछले 3 दिनों से श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया चढ़ावा इस दानपात्र में एकत्र हो रहा था। इसमें लगभग 15 से 20 हजार रुपए की नकद राशि जमा थी, जो श्रद्धालुओं द्वारा सेवा कार्य के लिए दी गई थी।

घटना के तुरंत बाद जब सेवादारों को गल्ला गायब होने का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। पास में स्थित एक डैंटल क्लीनिक और अस्पताल के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें आरोपी चादर की बुक्कल मारकर गल्ला ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सी.सी.टीवी. फुटेज में आरोपी की करतूत पूरी तरह से कैद हो गई है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!