दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था Doctor, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2025 12:21 PM

illegal relation

लड़की के परिवार को भी कई बार समझाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।

अबोहर: पंजाब के अबोहर के राम नगर इलाके में एक डॉक्टर को उसकी पत्नी ने एक महिला के घर आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का पिछले कई वर्षों से उक्त महिला के साथ कथित रूप से अवैध संबंध था, जिससे इलाके के लोग भी काफी समय से परेशान थे।

डॉक्टर की पत्नी को भी इस संबंध की जानकारी थी और वह काफी समय से उसे रंगे हाथों पकड़ने की योजना बना रही थी। जैसे ही डॉक्टर अपने पुराने अंदाज में महिला के घर पहुंचा, पत्नी ने कुछ परिचितों के साथ वहां पहुंचकर उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची थाना सिटी नंबर-2 की पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इलाके में इस संबंध को लेकर पहले ही कई बार पंचायतें हो चुकी हैं लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वार्ड पार्षद सत्यवान शाक्य ने बताया कि लड़की के परिवार को भी कई बार समझाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!