सो रही पत्नी को पति ने दी रूंह कंपा देने वाली सजा, घर का मंजर देख सहम गया हर कोई

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2021 10:46 AM

husband gave heart wrenching punishment to wife

नजदीकी गांव भाई बख्तौर में एक शराबी ने अपनी पत्नी का कस्सी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर

बठिंडा (विजय): नजदीकी गांव भाई बख्तौर में एक शराबी ने अपनी पत्नी का कस्सी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी व खुद मकान को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। थाना कोटफत्ता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गुरमीत सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी भाई बख्तौर मजदूरी करता है और लंबे समय से शराब पीने का आदी है। शराब की लत के कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार की रात को करीब अढ़ाई बजे गली में चोर आने का शोर मचा। इस दौरान सभी मोहल्ले वाले बाहर निकले लेकिन तब कोई चोर नहीं मिला। इसके बाद बिंदर कौर घर में आकर सो गई जबकि उसकी 17 वर्षीय लड़की अपने चाचा के घर सोने चली गई। 

इसी दौरान उसके पति गुरमीत सिंह ने सो रही बिंदर कौर के गले पर कस्सी से वार करके उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। परिजनों ने सुबह जब घर के बाहर ताला लगा देखा तो अनहोनी की आशंका से आसपास के लोगों को बुलाया जिन्होंने दीवार फांद कर अंदर देखा तो बिस्तर पर बिंदर कौर का खून से लथपथ शव पड़ा था।

 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!