Video:भाजपा में शामिल होने जा रहे है HS Phoolka!

Edited By swetha,Updated: 14 Jan, 2019 12:01 PM

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं अधिवक्ता एच.एस. फूलका की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों के कारण उनके पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से इंकार किया। फूलका ने भाजपा विधायकों के साथ अपनी...

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं अधिवक्ता एच.एस. फूलका की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों के कारण उनके पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से इंकार किया। फूलका ने भाजपा विधायकों के साथ अपनी नजदीकियां को स्वीकार करते हुए यह नई बात नहीं। पत्रकारों द्वारा पूछ गए सवाल का जवाब देते हुए फूलका ने कहा कि सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए संघर्ष में भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उनका समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि जब मदद लाल खुराना मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने उनको अपना एडवाइजर नियुक्त किया था। उन्हीं के कार्यकाल में उन्होंने 84 दंगों के आरोपी को सजा दिलाई थी। उनको भाजपा नेता अरूण जेतली तथा  विजय गोयल से अच्छे संबंध है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें पहले भी सम्मानित कर चुकी है। तब भी उनकी प्रशंसा में भाजपा नेताओं ने यही कहा था जो आज कह रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की ओर से आयोजित एक समारोह में सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के पक्ष में फूलका की कानूनी लड़ाई के लिए  को सम्मानित किया गया।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!