भयंकर गर्मी में घर से बाहर निकलने वाले लोग कैसे करें बचाव! जान लें कुछ आसान टिप्स

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2025 01:52 PM

how can people protect themselves from the heat

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

बरनाला : स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। अधिक तापमान से शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र बाधित होता है और गर्मी से होने वाली कई बीमारियों का खतरा रहता है। यह बात सिविल सर्जन बरनाला डॉ. बलजीत सिंह ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करते हुए कही। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो उसे तुरंत डॉक्टरी सलाह के अनुसार इलाज करवाना चाहिए।

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. मुनीश कुमार ने कहा कि अधिक तापमान के कारण फूड पॉइजनिंग की समस्या बहुत अधिक होती है, इसलिए हमें इस मौसम में अधिक से अधिक ताजे फल खाने चाहिए, बाजार का खुला खाना, तली हुई चीजें, मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए और तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फल और सब्जियों को आहार में शामिल करना चाहिए, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है जैसे खीरा, तरबूज, आम, लीची और लौकी। इन सभी चीजों में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर में पानी की कमी नहीं होती। 

जिला मास मीडिया एवं सूचना अधिकारी कुलदीप सिंह मान व जिला बी.सी.सी. कोऑर्डिनेटर हरजीत सिंह ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण नवजात, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग, मजदूर, मोटे लोग व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अधिक खतरा है। उन्होंने बताया कि घर से बाहर काम सुबह व शाम जैसे ठंडे समय में करना चाहिए। प्यास न लगने पर भी हर आधे घंटे बाद पानी पीते रहें। बाहर काम करते समय हल्के रंग के पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। गर्मियों में कोशिश करें कि सूती कपड़े ही पहनें। सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टा का प्रयोग करें। नंगे पांव बाहर न निकलें, धूप में निकलते समय हमेशा जूते या चप्पल पहनें। धूप में काम करने वाले लोगों को छाया में आराम करना चाहिए या शरीर का तापमान सही बनाए रखने के लिए सिर पर गीला कपड़ा बांधना चाहिए। धूप में निकलते समय हमेशा पानी साथ रखें। मौसमी फल व सब्जियां जैसे तरबूज, संतरा, अंगूर, खीरा व टमाटर खाएं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!