Punjab में Honor Killing, बेटी और Boyfriend का ऐसा किया हाल, जान कांप जाएगी रूह

Edited By Kamini,Updated: 04 Jun, 2025 02:20 PM

honor killing case in punjab

जिले में ऑनर किलिंग से जुड़ा मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

अमृतसर : जिले में ऑनर किलिंग से जुड़ा मामला सामने आया है। लोपोके थाना के अंतर्गत बोपाराय बाज सिंह गांव में प्रेम संबंधों के चलते एक लड़के और लड़की की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता गुरदयाल सिंह ने तेजधार हथियारों से लड़की और उसके प्रेमी पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। 

मृतकों की पहचान जोबनदीप सिंह (उम्र 24) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव कक्कड़ तरीन व सुखप्रीत कौर (उम्र 22) पुत्री गुरदयाल सिंह निवासी गांव बोपाराय बाज सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में इंद्रजीत सिंह डी.एस.पी. राजासांसी ने बताया कि लड़के जोबनदीप सिंह का गुरदयाल सिंह के घर आना-जाना था, जिस दौरान जोबनदीप सिंह का गुरदयाल सिंह की बेटी सुखबीर कौर के साथ प्रेम संबंध हो गए। जब ​​लड़की के पिता गुरदयाल सिंह को इस बारे में पता चला तो उसने तेजधार हथियारों से दोनों की हत्या कर दी। 

हत्या करने बाद आरोपी गुरदयाल खून से सने हाथों सहित थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़का और लड़की से मारपीट की और उसके बाद उन्हें करंट लगा कर अधमरा कर दिया। इसके बाद तेजधार हथियारों से दोनों काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस घटना के संबंध में गहणता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, परिवार वालों को इनके प्रेम संबंधों का तब पता चला जब गत रविवार को दोनों घर से भाग गए। इसी बीच परिवार इनकी बहुत तलाश की लेकिन ये नहीं मिले। इसके बाद दोनों सोमवार को कोर्ट मैरिज के लिए अमृतसर कचहरी में पहुंचे। यहां पर किसी अन्य रिश्तेदार ने इन्हें देख लिया और परिवार वालों इसकी सूचना दी गई। मौके पर लड़की के परिवार वालें पहुंचे और शादी का भरोसा देकर घर ले गए। लेकिन जैसे दोनों लड़का व लड़की घर पहुंचे तो परिवार वालों इन्हें दबोच लिया और इन्हें कमरे में बंद करके इनकी मारपीट की गई। फिर आरोपी गुरदयाल ने इन्हें करंट लगाकर अधमरा करके तेजधार हथियार से काट दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुरदयाल ने फिलहाल सरेंडर कर दिया लेकिन, अगर इस मामले में कोई भी शामिल हुआ तो उसे भी जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!