Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jun, 2025 12:50 AM

पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर एक व्यक्ति द्वारा कोई जहरीली चीज खाने से मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह लब्बा पुत्र बीरा सिंह वाल्मीकि पत्ती के रूप में हुई है।
अमृतसर (रमन ): पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर एक व्यक्ति द्वारा कोई जहरीली चीज खाने से मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह लब्बा पुत्र बीरा सिंह वाल्मीकि पत्ती के रूप में हुई है।
मृतक की रिश्तेदार मनजीत कौर ने बताया कि लवप्रीत सिंह ने 7 वर्ष पहले जिला तरनतारन के खडूर साहिब निवासी प्रेम सिंह की बेटी ज्योति से विवाह किया था। इस विवाह से उनके घर एक लड़का और एक लड़की ने जन्म लिया। कुछ दिन पहले ज्योति लड़के को स्कूल छोड़ने गई और वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। कुछ दिन बाद पता चला कि ज्योति मनी नामक लड़के के साथ चली गई है। पत्नी के उक्त युवक के साथ अवैध संबंधों से परेशान लवप्रीत सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि ज्योति और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
क्या कहते हैं मृतक के परिजन
मृतक लवप्रीत की मां मंजीत कौर व भाई राजा निवासी गांव वल्ला ने बताया कि मेहनत मजदूरी करने वाले लवप्रीत सिंह की 7 साल पहले शादी हुई थी। पत्नी का चाल चलन ठीक न होने की वजह से उसके गुरदासपुर के गांव मीरा बाग के रहने वाले किसी नौजवान के साथ नाजायज संबंध हो गए, जिसके चलते वो अपनी पति को छोड़ कर करीब 20 दिन पहले अपने आशिक के पास चली गई थी। बड़ी मुश्किल से अपनी लवप्रीत अपनी पत्नी के हाथ-पांव जोड़ कर उसको वापस लेकर आया।लवप्रीत अपनी पत्नी के पैरों में गिर पड़ा था कि वो उसी के साथ सुख-शांति से रहे। मृतक लवप्रीत ने यहां तक कह दिया था कि वो उसे साथ लेकर बाकी परिवार से अलग हो जाएगा और वहां वह अपने दो बच्चों के साथ खुशी-खुशी रहेंगे, लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी और उसे छोड़ कर चली गई। इस वियोग में लवप्रीत ने नशीला पदार्थ निगल लिया और दो दिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई राजा ने बताया कि उसकी भाभी की हरकत से उसके छोटे-छोटे भतीजा भतीजी, जिनमें से भतीजी की उम्र डेढ़ वर्ष और भतीजे की आयु चार वर्ष है, की ज़िंदगी अंधेरे में डूब गई है। उसने मांग की कि गुरदासपुर के रहने वाले उस नौजवान के खिलाफ भी करवाई होनी चाहिए जिसके साथ उसकी भाभी के नाजायज संबंध थे।
क्या कहना है पुलिस का
वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है और फिलहाल मृतक की पत्नी और उसका आशिक फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों का जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।