पंजाब के स्कूलों में 11 अप्रैल से लेकर 10 मई तक छुट्टियों का ऐलान

Edited By Mohit,Updated: 10 Apr, 2020 08:03 PM

holidays in punjab schools from april 11 to may 10

पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में 133 पॉजिटिव केस सामने............

लुधियाना (विक्की) : पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पंजाब मंत्री मंडल की हुई मीटिंग में राज के सरकारी और प्राईवेट दोनों स्कूलों की ग्रीष्मावकाश पहले करने का फैसला किया गया है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए लॉकडाऊन के कारण हो रहे पढ़ाई के नुक्सान को कम किया जा सके। सिंगला ने बताया कि अब एक महीने के लिए गर्मी की छुट्टियाँ 11 अप्रैल से शुरू होंगी और 10 मई तक चलेंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मंत्री मंडल ने यह भी फैसला किया कि पांचवी और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कर्फ्यू से पहले जो पेपर दे दिए थे, उनके आधार पर ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) इन विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में भेज देगा।

विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि कर्फ्यू के कारण अपने बच्चों की पढ़ाई के हो रहे नुक्सान कारण माता पिता चिंतित थे और छुट्टियां जल्दी करने के इस फैसले से उन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्राईवेट स्कूलों को भी 11 अप्रैल से छुट्टियाँ की शुरूआत करनी चाहिए परन्तु वह अपनी जरूरत अनुसार इन छुट्टियां की मियाद बढ़ाने के लिए आजाद हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएसईबी ने कर्फ्यू लगाने से पहले पांचवी कक्षा के तीन पेपर लिए थे और अब मंत्री मंडल ने बाकी रहते दो पेपर रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि 8वीं कक्षा के सम्बन्ध में प्रैक्टिकल परीक्षाएं बाकी थी परन्तु अब बोर्ड दोनों क्लासों के लिए कोई अन्य पेपर लिए बगैर ही परिणामों का ऐलान करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!