पंजाब के 28 स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, आदेश जारी

Edited By Kalash,Updated: 11 Sep, 2025 01:30 PM

holidays declared in punjab school

स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

कपूरथला (महाजन, मल्होत्रा): डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बाढ़ और भारी बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी व एलिमैंट्री) कपूरथला से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, जिला कपूरथला के 28 सरकारी स्कूलों को 11 सितम्बर और 12 सितम्बर 2025 को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि कपूरथला जिले में स्थित इन स्कूलों जैसे जी.एच.एस. बाउपुर जदीद, जी.एम.एस. मंड इंदरपुर, जी.एच.एस. अमृतपुर राजेवाल, जी.एच.एस. लक्ख वरियाह, जी.एम.एस. बाजा, जी.एच.एस. पंडोरी, जी.एम.एस. चकोकी, जी.एम.एस. मियानी बाकरपुर, जी.एम.एस. हम्बोवाल, जी.एम.एस. मलकपुर, जी.एम.एस. हुसैनपुर, जी.एम.एस. भेट, जी.एच.एस. काला संघिया गर्ल्स, चिरागवाला, कम्मेवाला, कोठे काला सिंह, एस.पी.आर.एस. कोठे चेता सिंह, लक्ख वरियाह, आहली खुर्द, बाउपुर, नूरोवाल, मुल्लाकलां, मुक्तरामवाला, रणधीरपुर, धक्कड़ां, कूका, मंड सरदार साहिब वाला और ताजपुर आदि सरकारी स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!