स्टेडियम में हॉकी कोच की बेरहमी से मारपीट, हो रही सख्त कार्रवाई की मांग

Edited By Kalash,Updated: 21 Jul, 2025 05:09 PM

hockey coach brutally beaten

कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में एक हॉकी कोच की कुछ लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी।

कपूरथला (ओबेरॉय): कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में एक हॉकी कोच की कुछ लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी नकोदर रोड, कपूरथला ने बताया कि वह हॉकी कोच हैं और रविवार सुबह का सैशन होने के कारण, जब खिलाड़ी हॉकी की प्रैक्टिस कर रहे थे, तो गेंद स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे एक व्यक्ति को लग गई, जिसके कारण कथित तौर पर लोगों ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

इस दौरान जब उसने लोगों को ऐसा करने से रोका तो कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। इस मारपीट के दौरान वह बेहोश भी हो गया, उसे बाद में हॉकी खिलाड़ियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोइन मोहम्मद ने एम.एल.आर. काटकर उन्हें सिटी थाने भेज दिया। पीड़ित हॉकी कोच ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!