तेज रफ्तार Car का कहर ! दूर तक जा गिरे Auto सवार यात्री, देखें मौके की तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2024 03:08 PM

high speed car wreaks havoc auto passengers fell far away

लवंडी भाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की जांच शुरू की।

तलवंडी भाई: फिरोजपुर-लुधियाना रोड पर आज दोपहर गांव माछीबुगरा में एक ऑटो को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे 80 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मौके पर गांव माछीबुगरा के सरपंच यादविंदर सिंह और पुलिस जांच अधिकारी के मुताबिक ऑटो तलवंडी भाई वाली की तरफ से फिरोजपुर की तरफ जा रहा था, तभी माछीबुगरा से कुछ ही दूरी पर आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो मे सवार गुरदेव कौर उम्र 80 वर्ष पत्नी काबल सिंह निवासी माछीबुगरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक पप्पू समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फरीदकोट ले जाया गया। तलवंडी भाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की जांच शुरू की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!