6 करोड़ की हेरोइन व लाखों की नकदी सहित तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2026 11:01 AM

heroin worth 6 crore seized from drug trafficker

क्राइम ब्रांच-26 ने सैक्टर-20 स्थित श्मशान घाट के पास 3 किलो हैरोइन और 14 लाख नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पंचकूला (मुकेश): क्राइम ब्रांच-26 ने सैक्टर-20 स्थित श्मशान घाट के पास 3 किलो हैरोइन और 14 लाख नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जलालाबाद के रहने वाले मनी के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में हेरोइन लेकर सैक्टर-20 में सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 3 किलो हेरोइन और 14 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सैक्टर-20 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!