Central Jail में हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त, मची भगदड़

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2025 04:42 PM

havalati death in central hospital

केन्द्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में बंद एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

कपूरथला (महाजन, भूषण, मल्होत्रा): केन्द्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में बंद एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने मामले की जांच का दौर तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में विगत ढाई वर्षों से किसी मामलों को लेकर जेल में बंद योगराज पुत्र पाला निवासी गांव कुलार, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भजा। जहां डाक्टरों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक की मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!