Edited By Kalash,Updated: 10 Apr, 2025 06:58 PM

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज लोगों को कुछ राहत मिली है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज लोगों को कुछ राहत मिली है। जानकारी के अनुसार आज पटियाला के नाभा में ओलावृष्टि हुई है। इसके बाद पंजाब के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा मानसा, संगरूर और पटियाला में आसमानी बिजली और गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ेगा। आज से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को Heat Wave से राहत मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here