शादी से 3 दिन पहले लड़के की शर्मनाक करतूत, लड़की ने रो-रोकर सुनाई दास्तान

Edited By Kalash,Updated: 05 Jan, 2025 01:59 PM

groom refused to marry girl

शादी दो जिंदगियों को जोड़ने वाला एक पवित्र रिश्ता है। इससे दोनों परिवारों के बीच मेलजोल बढ़ता है, लेकिन आज के समय में कुछ लोगों ने शादी को भी मजाक बनाकर रखा हुआ हैं।

पंजाब डेस्क : शादी दो जिंदगियों को जोड़ने वाला एक पवित्र रिश्ता है। इससे दोनों परिवारों के बीच मेलजोल बढ़ता है, लेकिन आज के समय में कुछ लोगों ने शादी को भी मजाक बनाकर रखा हुआ हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया जहां अमृतसर कोर्ट खालसा के रहने वाले एक लड़के द्वारा यू.पी. की रहने वाली एक लड़की से जून 2024 में सगाई करवा कर उससे शादी का वादा कर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए और दोनों की 8 जनवरी 2025 को शादी भी पक्की हो गई। इस दौरान लड़के के परिवार द्वारा एक हफ्ता पहले ही लड़की के परिवार को शादी करवाने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित लड़की अब इंसाफ के लिए अमृतसर पहुंची है।     

पीड़ित लड़की ने अमृतसर में पुलिस को दर्खास्त देते हुए बताा कि वह यूपी की रहने वाली है और जून 2024 में उसका रिश्ता कोट खालसा के रहने वाले अजमिंदर सिंह संधू नाम के युवक के साथ हुआ था और रिश्ता होने के बाद कई बार युवकक उसे मिलने लखनऊ तक गया और कई बार उसे मिलने वह अमृतसर आई। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध भी बने और अब उनकी 8 जनवरी 2024 को शादी पक्की हो गई थी। इस लिए परिवार द्वारा लाखों के करीब पैसे खर्च कर शादी की तैयारियां की जा रही थी और अब लड़के के परिवार ने शादी करवाने से इनकार कर दिया। 

लड़की के परिवार ने कहा कि उन्होंने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थी और शादी के लिए रिसॉर्ट भी बुक कर लिया था। यहां तक की सभी रिश्तेदारों को कार्ड भी दे दिए थे पर अब अचानक लड़के के परिवार द्वारा शादी से इनकार कर दिया गया है, जिससे उनकी काफी बदनामी होगी। पीड़ित लड़की ने रो-रोकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद लड़के के परिवार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!