सरकारी बसों की हड़ताल के कारण सवारियां परेशान, की जा रही ये मांग

Edited By Kalash,Updated: 09 Jul, 2025 12:53 PM

government buses passengers trouble

इस दौरान दूर-दराज जाने वाले यात्री बस स्टैंड के अंदर परेशान नजर आए।

बुढलाडा (बांसल): बुढलाडा शहर के पी.आर.टी.सी. डिपो पर कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज बसों का चक्का जाम कर दिया गया और कच्चे कर्मचारियों द्वारा निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने मांग की है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

उनकी मांग है कि किलोमीटर स्कीम के तहत उपलब्ध कराई गई बसों को बंद करके सरकारी बसों की संख्या बढ़ाई जाए। लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों की जायज मांगों को तुरंत लागू किया जाए। इन मांगों को लेकर धरना व बसों का चक्का जाम लगातार जारी रहा। वहीं इस दौरान दूर-दराज जाने वाले यात्री बस स्टैंड के अंदर परेशान नजर आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!