Edited By Kalash,Updated: 30 Apr, 2024 03:05 PM
फैक्ट्री में वर्करों को बंदी बना कर अंदर से सामान और लोहा चोरी कर ले जाने वाले चोरों के खिलाफ थाना साहनेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
साहनेवाल/कुहाड़ा (जगरूप): फैक्ट्री में वर्करों को बंदी बना कर अंदर से सामान और लोहा चोरी कर ले जाने वाले चोरों के खिलाफ थाना साहनेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह घटना चौंकी कंगनवाल के इलाके में पड़ती सुखमनी फोर्जिंग फैक्ट्री के पास मगवाहा जी.टी. रोड की है।
फैक्ट्री के मालिक धनजोत सिंह, गुरमीत सिंह निवासी दुगरी लुधियाना ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 28 अप्रैल की शाम को छुट्टी कर चले गए थे। उसकी फैक्ट्री में लेबर का काम करने वाले 3 व्यक्ति फैक्ट्री के अंदर ही रहते हैं। रात को करीब 11 बजे 7-8 लोग दीवार फांद कर फैक्ट्री के अंदर आए। उन्होंने अफने चेहरे ढके हुए थे और उनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने आते ही लेबर को बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों फैक्ट्री का अंदर से ताला तोड़ दिया और छोटा हाथी अंदर घुसा लिया। इसमें वह सामान और लोहा भर कर साथ ले गए। चौकी कंगनवाल की पुलिस को मामला दर्ज करवा दिया गया है और पुसिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here