पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, इस जिले में ले सकते हैं कश्मीरी शिकारे के मजा

Edited By Kamini,Updated: 31 Oct, 2023 02:39 PM

good news for the people of punjab

पंजाब के लोगों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कश्मीरी शिकारे का आनंद लेने के लिए लोगों को कश्मीर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पंजाब डेस्क : पंजाब के लोगों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कश्मीरी शिकारे का आनंद लेने के लिए लोगों को कश्मीर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब पंजाब की झीलों में कश्मीरी शिकारे के नजारा मिलना शुरू हो गया है। 

पंजाब सरकार के आदेशों पर पर्यटन विभाग ने होशियारपुर के थाना डेमे से कश्मीरी शिकारे के शुरूआत कर दी है। यहां पर भारी संख्या में लोग श्रीनगर की डल झील जैसा मजा लेने के लिए आने शुरू हो गए है। पंजाब सरकार द्वारा यहां पर शिकारे का रेट भी बहुत कम रखा हैर ताकि लोगों की जेब पर असर न पड़े। शिकारे का रेट 6 लोगों के लिए 300 रुपए जबकि बोटिंग का 200 रुपए तय हुआ है। 

क्या है शिकारा:

आपको बता दें शिकारे जम्मू और कश्मीर के एक सांस्कृतिक प्रतीक माने जाते हैं। शिकारा एक लकड़ी की नाव है जिसका इस्तेमाल श्रीनगर की डल झील में किया जाता है। एक आम शिकारे में लगभग 6 लोग बैठ सकते हैं। जम्मू कश्मीर के अलावा शिकारे जैसी नावें भारत के राज्य केरल में भी प्रयोग की जाती है। शिकारे का इस्तेमाल लोगों के परिवहन सहित अन्य कई उद्देश्यों के लिए उपयोग में आते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!