ऑर्कैस्ट्रा के नाम पर हो रही जिस्म फरोशी, भाग कर आई लड़की ने बताई सारी दास्तां

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Sep, 2020 09:58 AM

girls of patiala sent for jism faroshi

इनमें से एक पटियाला के तफज्जलपुरा का रहने वाला ओम प्रकाश पुत्र चन्द्र भान और दूसरा कोलकाता की रहने वाली नैंसी उर्फ नैना गिल निवासी........

पटियाला(बलजिन्द्र): ऑर्कैस्ट्रा का काम दिलाने का झांसा देकर कोलकाता में जिस्म फरोशी के लिए पटियाला की लड़कियां भेजी जा रही हैं। यह खुलासा इस गिरोह के चंगुल में से डेढ़ साल बाद भाग कर आई लड़की ने किया है। लड़की ने पटियाला पहुंच कर सारी कहानी पुलिस को बताई और थाना सिविल लाइंस की पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

इनमें से एक पटियाला के तफज्जलपुरा का रहने वाला ओम प्रकाश पुत्र चन्द्र भान और दूसरा कोलकाता की रहने वाली नैंसी उर्फ नैना गिल निवासी राजा घाट रोड जोड़ा मंदिर, न्यू नर्सिंग होम सूर्या अपार्टमैंट कोलकाता शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ 370, 370 ए, 342, 323, 506, 120-बी आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके 24 सितम्बर तक उसका पुलिस रिमांड हासिल किया है। 

इस मामले में 23 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके घर में पैसों की कमी के कारण वह ओम प्रकाश के पास ऑर्कैस्ट्रा में काम करने लगी जहां पैसे कम मिलते थे तो ओम प्रकाश कहने लगा कि कोलकाता में ऑर्कैस्ट्रा में ज्यादा पैसे मिलते हैं तो लगभग डेढ़ साल पहले ओम प्रकाश ने उसे नैना गिल के पास कोलकाता भेज दिया। 

वहां पहले तो नैना गिल ठीक रही और इसके बाद उससे जबरदस्ती जिस्म फरोशी का धंधा करवाने लगी। जब उसने मना किया तो नैना गिल ने उसे टार्चर करना शुरू कर दिया। उसके जिस्म पर गर्म चिमटे लगाए गए। उसे 10 लड़कियों के साथ एक कमरे में रखती थी और बाहर नहीं आने दिया जाता था। अब किसी तरह वह मौका पा कर वहां से भाग आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!