प्रेमिका ने रात में आशिक को बुलाया, पकड़े गए दोनों तो घर वालों ने प्रेमी की कर दी हत्या

Edited By Vaneet,Updated: 24 Jun, 2020 04:32 PM

girlfriend called aashiq in the night both were caught and the lover murdered

मोगा जिले के गांव धले में 19 वर्षीय नौजवान इन्द्रजीत सिंह को पड़ोसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। ....

मोगा: मोगा जिले के गांव धले में 19 वर्षीय नौजवान इन्द्रजीत सिंह को पड़ोसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसका कारण पड़ोसी की लड़की के साथ इस लड़के के प्रेम सम्बन्ध थे। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि मेरे भाई को लड़की ने रात को बुलाया था और वह दोनों पकड़े गए। जिस पर लड़की के घर वालों ने इंद्रजीत की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जिसके बाद गांववालों ने इन्द्रजीत को लड़की वालों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। भाई ने बताया कि इंद्रजीत के लड़की के साथ प्रेम सम्बन्ध थे। इस घटना बारे थाना सदर प्रमुख कर्मजीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि इन्द्रजीत सिंह की पड़ोसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। फिलहाल थाना प्रमुख ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!