नैना देवी जा रहे परिवार पर टूटा कहर, 12 साल की बच्ची की मौत

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2019 01:08 PM

girl died

गांव नक्कियां में एक लड़की की सवारी रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

श्री कीरतपुर साहिब (बाली): गांव नक्कियां में एक लड़की की सवारी रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार गंगा (12) पुत्री शनि निवासी समाणा जिला पटियाला अपने मामा के परिवार सहित माता श्री नयना देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रही थी।
PunjabKesari
इस दौरान जब वे नक्कियां दरिया के समीप पहुंचे तो हाथ-मुंह धोने व स्नान करने के लिए दरिया वाली साइड चले गए। इस दौरान गंगा और एक अन्य लड़की दरिया के ऊपर से निकलने वाली रेलवे लाइन पर चढ़ गईं।
PunjabKesari
इसी दौरान नंगल वाली साइड से आ रही सवारी रेलगाड़ी (64516) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे गंगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक लड़की दरिया में कूद गई जिससे उसका बचाव हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भाई जैता जी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!