कामरेड कत्ल में गिरफ्तार गैंगस्टर सुख भिखारीवाल पर गुरदासपुर में भी 10 केस दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 11 Dec, 2020 10:41 AM

gangster sukh bhikhariwal 10 cases registered in gurdaspur

सुख भिखारीवाल के विरुद्ध पुलिस जिला गुरदासपुर में 8 मामलों सहित मुख्य तौर पर 10 मामले दर्ज हैं जिस कारण पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

गुरदासपुर (हरमन): पिछले लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहे गैंगस्टर सुख भिखारीवाल की दुबई में हुई गिरफ्तारी के बाद गुरदासपुर पुलिस ने उसे गुरदासपुर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

सुख भिखारीवाल के विरुद्ध पुलिस जिला गुरदासपुर में विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज 8 मामलों सहित मुख्य तौर पर 10 मामले दर्ज हैं जिस कारण पुलिस द्वारा लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पिछले समय दौरान घटित कई बड़ी वारदातों में उसका नाम आने के कारण पुलिस द्वारा उसकी तलाश के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था और दिल्ली से गिरफ्तार किए गए गुरदासपुर के 2 नौजवानों से की गई पूछताछ के बाद सुख भिखारीवाल की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। इसके बाद अब गुरदासपुर पुलिस ने सुख भिखारीवाल को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!