Punjab: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी को पुलिस ने किया काबू, Firing मामले में था शामिल

Edited By Kamini,Updated: 13 Nov, 2026 06:25 PM

gangster lawrence bishnoi associate arrest

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा भगौड़ा आरोपियों को काबू करने के लिए अभियान चलाया हुआ है।

अबोहर (सुखविंदर थिंद): पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा भगौड़ा आरोपियों को काबू करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी बीच जीरकपुर पुलिस ने एक भगौड़े को गिरफ्तार में बड़ी सफलता हासिल की है। जीरकपुर पुलिस की लिस्ट में अमित कुमार पुत्र नत्थूराम निवासी सीतोरोड मंदिर के निकट  को पीओ घोषित कर रखा था। पीओ स्टाफ व नगर थाना पुलिस द्वारा भगौड़ा आरोपी अमित कुमार को काबू किया और जीरकपुर पुलिस के हवाले किया। 

आज उसे जीरकपुर पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। गौरतलब है कि अमित कुमार का नाम सुभाष नगर श्मशान घाट में फायरिंग करने मे नाम शामिल था। कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि लॉरेंस के साथी को काबू करके कोर्ट में पेश कर दिया है तथा अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!