कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 16 Aug, 2025 03:39 PM

fraud case

विजटर वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 3.30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ट्रैवल एजेन्ट खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी) : विजटर वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 3.30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ट्रैवल एजेन्ट खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में अभिषेक राम पुत्र आत्मा राम निवासी गांव बहादरपुर तहसील नवांशहर ने बताया कि किसी जानकार की मार्फत उसे ट्रैवल एजेन्ट का काम करने वाले हरजोत राय संबंधी जानकारी मिली थी। जिसके साथ बातचीत में उसका विजटर वीजे पर कनेडा डाने का सौदा 14 लाख रुपए में तय हुआ था जिसमें से 4 लाख रुपए पहले तथा शेष 10 लाख रुपए वीजा आने के बाद देने थे। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त एजेन्ट को उसने 4 लाख रुपए दे दिए परन्तु उसने न तो उसे विदेश भेजा तथा न ही उसके पैसे वापिस कर रहा है। उसने बताया कि पुलिस को शिकायत देने के बाद उक्त एजेन्ट ने उसे 70 हजार रुपए वापिस कर दिए तथा शेष राशि वापिस करने का वायदा करके भी वापिस नही की। उसने बताया कि अब राशि वापिस मांगने पर वह उसे धमकियां दे रहा है। एस.एस.पी.को दी शिकायत में अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी एजेन्ट खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच एस.पी.स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार थाना औड़ की पुलिस ने आरोपी एजेन्ट हरजो राए पुत्र सरवण सिंह निवासी गांव पारोवाल (गढशंकर) जिला होशियारपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!