पूर्व कांग्रेसी MLA किक्की ढिल्लों अदालत में पेश, विजिलेंस को इतने दिनों का मिला रिमांड

Edited By Urmila,Updated: 17 May, 2023 05:24 PM

former congress mla kiki dhillon appeared in court

कांग्रेस का पूर्व एम.एल.ए. कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों विजिलेंस के शिकंजे में है।

फरीदकोट: कांग्रेस का पूर्व एम.एल.ए. कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों विजिलेंस के शिकंजे में है। गत दिन गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस ने आज किक्की ढिल्लों को कोर्ट में पेश किया। फरीदकोट अदालत ने किक्की ढिल्लों को 5 दिन के रिमांड पर भेजा है। बता दें कि विजिलेंस को किक्की ढिल्लों का 5 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। अब कांग्रेसी एम.एल.ए. ढिल्लों को 22 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि एम.एल.ए. किक्की ढिल्लों को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

बता दें कि पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के के तहत फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में फिरोजपुर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया।  किक्की के साथ सह-आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी गांव नानकसर जिला फरीदकोट और राजविंदर सिंह निवासी गांव धन्ना शहीद जिला फिरोजपुर के खिलाफ जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए ब्यूरो द्वारा एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022 तक 5 साल के लिए एक चैकिंग अवधि निर्धारित की गई और जांच के दौरान यह पाया गया कि उसने अपनी सारी आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गांव मूमरा, तहसील सादिक, फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। और यह भी पाया गया कि उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 245 प्रतिशत खर्च किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!