Edited By Urmila,Updated: 11 Aug, 2025 05:20 PM

पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नदियों में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नौशहरा पत्तन के पास ब्यास नदी का धुस्सी बांध टूटने की खबर आई है।
मुकेरियां : पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नदियों में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नौशहरा पत्तन के पास ब्यास नदी का धुस्सी बांध टूटने की खबर आई है। धुस्सी बांध टूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया और 200-250 एकड़ से ज्यादा फसलें पानी में डूब गईं। खेतों में 6-6 फीट पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
वहीं, लोगों की मदद के लिए एन.डी.आर.एफ. ने मोर्चा संभाल लिया है। एन.डी.आर.एफ. की टीमें लोगों की मदद कर रही हैं। पानी भरने की कोशिश की जा रही है। मौके पर मौजूद किसानों का कहना है कि उनके साथ हर साल ऐसा होता है। बांध टूटने से उन्हें जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

किसान नरिंदर सिंह का कहना है कि पिछले साल का यह बांध खुला हुआ है, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। यह बांध पिछले साल टूट गया था और अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। अगर यही हाल रहा तो उन्हें बहुत बड़ा नुकसान होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here