Edited By Kalash,Updated: 07 Dec, 2023 05:42 PM

पंजाब में लूटपाट और फायरिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं
पंजाब डेस्क : पंजाब में लूटपाट और फायरिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर ब्यास से सामने आई है। जानकारी के अनुसार ब्यास के पास सरेआम एक दुकानदार पर फायरिंग की गई। दिन-दिहाड़े सरेआम हमलावरों द्वारा दुकान में घुस गोलियां चलाई गई। अज्ञात हमलाबरो ने दूकानदार को गोलियां मारी हैं।
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई, जिसमें हमलावर सरेआम गोलयां मारते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द से जल्द काबू किया जाएगा। घटना को लेकर इलाके के लोगों में डर पाया जा रहा है और उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को पकड़ कर सख्त सजा दी जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here