बेजुबान पर बेरहमी: स्ट्रीट डॉग को डंडों से पीटने वाली महिला पर FIR, वायरल वीडियो के बाद Action में पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2026 08:51 AM

fir against ludhiana women

महानगर के मेहरबान इलाके में बेजुबान स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है।

लुधियाना(राज): महानगर के मेहरबान इलाके में बेजुबान स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद थाना मेहरबान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक व्यक्ति ने पूरी घटना कैमरे में की कैद
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 4:50 बजे इलाके के एक व्यक्ति ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में एक महिला बेसहारा कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीटती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ‘प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट’ की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

महिला को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
मामले की जांच कर रहे अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी महिला की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि पशुओं पर अत्याचार की कोई भी घटना सामने आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!