बेटे के मैरिज पैलेस के बाहर खड़े पिता के साथ घटा हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 23 Jun, 2024 05:06 PM

father died in road accident

नजदीकी गांव नागरा में एक मैरिज पैलेस के बाहर खड़े पैलेस के मालिक के पिता को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।

भवानीगढ़ (विकास मित्तल): नजदीकी गांव नागरा में एक मैरिज पैलेस के बाहर खड़े पैलेस के मालिक के पिता को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में कुलविंदर सिंह निवासी थाना छाजली ने स्थानिय पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका गांव नगरा में एक मैरिज पैलेस है जिसकी मरम्मत चल रही है। कुलविंदर के अनुसार गत 21 जून को वह अपने पिता जोरा सिंह के साथ मैरिज पैलेस में चल रहे काम को देखने के लिए गया था और इस दौरान वह अपने पिता के साथ पैलेस के गेट के बाहर खड़ा था तो अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार से लापरवाही से उसके पिता को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल से टकरा कर उसके पिता दूर जा गिरे और उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि मोटरसाइकिल सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिन्हें उनसे साथ वाले उठा कर ले गए।     

शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह ने बताया कि मौके से वह अपने पिता को इलाज के लिए संगरूर के सरकारी अस्पताल ले गया और बाद में उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में शिकायत के आधार पर भवानीगढ़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!