Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Sep, 2022 10:59 AM

आज सुबह सवेर पुलिस ने किसानों पर जमकर डंडे बरसाए। मोड़ मंडी में धरने पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया।
बठिंडा : आज सुबह सवेर पुलिस ने किसानों पर जमकर डंडे बरसाए। मोड़ मंडी में धरने पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया। बसों में डालने के बाद भी किसानों पर डंडे बरसाए गए।
पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार मानसा-बठिंडा हाईवे पर किसानों ने जाम लगाया हुआ था। किसानों ने यह धरना गांव कूमनकलां की हड्डारोड़ी पर चल रहे विवाद को लेकर लगाया था। पंजाब केसरी को जानकारी देते एक किसान ने बताया कि उन्होंने इस धरने का उठाने का ऐलान भी कर दिया था लेकिन आज शनिवार सुबह सवेर ही डी.एस.पी. बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए। डी.एस.पी. ने वहां धरने पर लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद किसानों को बसों में चढ़ा कर भी उन पर डंडे बरसाए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here