नई मुश्किल में पंजाब के किसान! अब कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2025 09:06 AM

farmer in trouble

पंजाब के किसानों द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है।

फिरोजपुर,(कुमार): पंजाब के किसानों द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, फिरोजपुर के एग्रीकल्चर दफ्तर के बाहर किसानों ने सब्सिडी ना मिलने के रोष में प्रदर्शन किया । किसान नेता नरेंद्रपाल सिंह जताला और उनके साथी किसान नेताओं ने कहा कि किसानों ने पराली को आग न लगा कर सब्सिडी वाले संधो को खरीदा था लेकिन किसानों को अभी तक उसकी सब्सिडी नहीं मिली जिसके कारण किसानों ओर किसान जत्थेबंदी को मजबूर होकर रोष प्रदर्शन करना पड़ा है।

किसानों ने कहा कि अभी तक सब्सिडी के पैसे नहीं आए और किसानों को हर रोज का ब्याज पड़ रहा है और किसान जाएं भी तो कहां? उन्होंने कहा कि अगर किसानों को जल्द सब्सिडी के पैसे ना मिले तो आने वाले समय संघर्ष को तेज किया जाएगा । दूसरी और संपर्क करने पर संबंधित अधिकारी सतिंदर पाल सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल के कारण थोड़ी मुश्किल आ रही है जिसका हल किया जा रहा जैसे ही हल हो गया वैसे ही किसानों के खातों में सब्सिडी के पैसे पहुंच जाएंगे ।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!