Edited By Kalash,Updated: 03 Jul, 2025 02:15 PM

गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
कत्थुनंगल/मजीठा (जरनैल तग्गड़, सरबजीत): हलका मजीठा के गांव तलवंडी दसंदा सिंह में एक किसान की हत्या हो गई। इस कारण गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान सविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह कल देर शाम अपने खेतों में खाद डालने गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह जब गांव वासियों ने उसका शव दूर खेतों में पड़ा देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थाना कत्थुनंगल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली दृष्टि में यह मामला अपहरण व हत्या का लग रहा है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना से गांव में गहरा गम व डर का माहौल है। परिजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है ताकि हत्यारों को कड़ी सजा मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here