बटाला फैक्टरी Blast ने किसी का उजाड़ा सुहाग तो किसी का छीन लिया बुढ़ापे का सहारा

Edited By swetha,Updated: 05 Sep, 2019 04:15 PM

factory blast took away the happiness of many families

बटाला की पटाख़ा फैक्ट्री धमाके में मारे गए लोगों का आज सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मृतकों के परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बटाला: बटाला की पटाखा फैक्टरी धमाके में मारे गए लोगों का आज सामूहिक तौर पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मृतकों के परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस धमाके ने कई घरों में मातम पसार दिया। किसी पत्नी का सुहाग उजड़ गया तो किसी बुजुर्ग पिता के बुढापे का सहारा उसे छोड़कर चला गया।

PunjabKesari

पीड़ित परिवारों ने बताया कि फैक्टरी मालिकों की कोठी फैक्ट्री के पीछे है। पिछले साल भी यहां धमाका हुआ था,जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे। इसकी शिकायत भी उन्होंने की थी परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा उनको आज  भुगतना पड़ा है। 

PunjabKesari

बता दें कि बटाला के जालंधर रोड पर हंसली नाले के नजदीक स्थित   पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार दोपहर जबरदस्त धमाका हुआ था। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।  


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!