छुट्टी लेने के लिए बहाना मारने वाले Employees हो जाएं Alert, जारी हुए सख्त Order

Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2024 09:58 AM

employees making excuses for taking leave should be alerted

चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए गलत आधार बताने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : डी.सी. साहनी सिफारिशों व बहानों का दौर शुरू

लुधियाना: लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया को मुकमल करवाने के लिए जहां जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है वहीं कुछ कर्मचारियों अलग-अलग कारण बता ड्यूटी से बचने के लिए आवेदन दे रहे हैं। ऐसे में डी.सी. साक्षी साहनी ने सभी कर्मचारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि अगर कोई गलत आधार बताकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।

बता दें कि प्रशासन द्वारा निर्विघ्न चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करने के लिए जिले में 17 हजार 962 के करीब कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिले में कुल 26 लाख 84 हजार 239 वोटरों के लिए 921 के करीब बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए कर्मचारियों को बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जा रही है। चुनावी ड्यूटी से उन्हीं कर्मचारियों को राहत मिल सकती है जो मैडीकल कंडीशन के आधार पर ड्यूटी करने में सक्षम नहीं होगा। ऐसे में अगर कोई फर्जी या गलत मैडीकल प्रमाणपत्र बनवा कर ड्यूटी से बचने की कोशिश करेगा या ड्यूटी दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कड़ी करवाई तय है। डी.सी. ने स्पष्ट किया कि महिला कर्मचारियों को उनके विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी के लिए नियुक्त किया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी को इस मामले में कोई परेशानी है तो वो ए.डी..सी. मेजर सरीन से सम्पर्क कर सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!