डेढ़ घंटे की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन हुआ ठप्प

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 08:05 AM

due to torrential rain  there was life

नगर में हुई डेढ़ घंटे की मूसलाधार वर्षा से नगर के कोने-कोने में पानी का जमाव होने से यातायात व्यवस्था ठप्प होकर रह गई औ..........

अमृतसर (कक्कड़): नगर में हुई डेढ़ घंटे की मूसलाधार वर्षा से नगर के कोने-कोने में पानी का जमाव होने से यातायात व्यवस्था ठप्प होकर रह गई और नगर के अनेक मध्य वर्गीय क्षेत्रों, सड़कों और कुछ सरकारी कार्यालयों में भी पानी जमा हो गया। सुबह मौसम साफ था और लगभग 11 बजे घने बादलों के आगमन से तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई। 12.30 बजे तक हुई मूसलाधार वर्षा से नगर की खराब सीवरेज प्रणाली के चलते सड़कों पर पानी जमा हो गया।

जानकारी के अनुसार सावन माह में सामान्य से बहुत कम वर्षा होने से धान की फसल के लिए किसान चिंतित थे। सावन बीतने के बाद इतनी अधिक वर्षा पहली बार दर्ज की गई है। नगर की अनेक सड़कों पर मूसलाधार वर्षा के कारण यातायात अवरुद्ध रहा। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

कई लोग वाहनों सहित गड्ढों में फंसे
मूसलाधार वर्षा से सड़कों पर पानी जमा होने से गहरे गड्ढे नजर न आने से अनेक दोपहिया वाहन चालक वाहन सहित गिरे व कई गड्ढों में फंसे नजर आए। वर्णनीय है कि नगर में अनेक सड़कें ऐसी हैं जिन पर पड़े ये गड्ढे बिना वर्षा के ही दुर्घटना का कारण बनते हैं, जब वर्षा के पानी से भरे ये गड्ढे दिखाई नहीं देते तो वाहन सीधे गड्ढों में फंस कर दुर्घटना का शिकार होते हैं। कई दोपहिया वाहन चालक वाहन सहित पानी में गिरे। 

पानी के जमा होने की समस्या का नहीं निकला कोई हल
नगर के कई गली-मौहल्ले ऐसे हैं जहां भारी वर्षा से पानी जमा हो जाता है जो आम लोगों के लिए समस्या बन जाता है जिस का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। लगभग 10-12 घंटे पानी की निकासी न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!