पाकिस्तान में तस्करों के साथ सीधे संपर्क हुए बेनकाब, करोड़ों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2024 08:06 PM

drug smuggler arrested with heroin worth crores in amritsar

पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल निवासी लोहगढ़ गेट के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जांच दौरान उससे 2 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

अमृतसर : पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल निवासी लोहगढ़ गेट के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जांच दौरान उससे 2 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर और ए.डी.सी.पी. सिटी 2 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में थाना छहर्टा प्रभारी इंस्पैक्टर रॉबिन हंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वर्णनयोग्य है कि आरोपी सोहेल के पाकिस्तान स्थित अन्य विदेशी ड्रग तस्करों के साथ सीधे संपर्क सामने आए हैं। आरोपी सोहेल पहले अंडों की रेहड़ी लगाता था और पिछले दो महीने से नशीले गोरख धंधे के नैटवर्क से जुड़ा था। इस नैटवर्क से जुड़े कई अन्य संपर्क उजागर होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आरोपी के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं। अदालत से पेश कर मिले रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में थाना छहर्टा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!