Punjab: Double मर्डर केस में बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 27 Sep, 2025 10:23 AM

double murder case revelation

एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह सेखों के बयानों पर गढ़शंकर थाने में उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

गढ़शंकर (भारद्वाज): गढ़शंकर पुलिस ने गांव मोरांवाली में एन.आर.आई. संतोख सिंह और उनकी केयर टेकर मनजीत कौर की हत्या के आरोप में मनजीत कौर के बेटे मनदीप सिंह उर्फ ​​दीपा पुत्र लखविंदर सिंह उर्फ ​​गुलजार सिंह निवासी गांव बथान, थाना नूरमहल, जिला जालंधर और उसके 2/3 अज्ञात साथियों के खिलाफ बी.एन.एस. एक्ट की धारा 103(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्ज मामले के अनुसार एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह सेखों अड्डा कितना पर चैकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि एन.आर.आई. संतोख सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव मोरांवाली और उसकी केयर टेकर मनजीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव बाठा की हत्या मनजीत कौर के बेटे मनदीप सिंह ने अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर कर की है, क्योंकि मनदीप सिंह को अपनी मां मनजीत कौर के एन.आर.आई. संतोख सिंह के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था और वह उसे इसके लिए रोकता था। इस संबंध में एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह सेखों के बयानों पर गढ़शंकर थाने में उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!