होशियारपुर में हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश! करोड़ों की हेरोइन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2026 01:23 PM

arms module busted in hoshiarpur

होशियारपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़

होशियारपुर: होशियारपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसके अंतरराज्यीय और विदेशी कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए हैं।

PunjabKesari

डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के लिए स्थानीय हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। इस संबंध में होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!