शिष्टाचार की हदें पार न करें केजरीवाल : कै. अमरेंद्र

Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2020 09:43 AM

don t cross the limits of courtesy kejriwal amarendra

आम आदमी पार्टी द्वारा निम्न दर्जे की राजनीति और कीचड़ उछालने की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने आप कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आइना दिखाते हुए स्पष्ट

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी, धवन): आम आदमी पार्टी द्वारा निम्न दर्जे की राजनीति और कीचड़ उछालने की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने आप कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आइना दिखाते हुए स्पष्ट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मीटिंग में सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित एजैंडे पर विचार किया गया था। 

‘आप’ नेता की तरफ से लगाए जा रहे दोषों को बेबुनियाद, राजनीति से प्रेरित बताते हुए कै. अमरेंद्र ने कहा कि यह कतई सत्य नहीं है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री को परिवार पर चल रहे ई.डी. केसों के संबंध में मिले थे। अमरेंद्र ने स्पष्ट किया कि ई.डी. की तरफ से उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया। हालांकि पुत्र रणइंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज केस एक दशक से चल रहा है और वह भी फेमा एक्ट अधीन है जो सिविल/वित्तीय मामले के साथ जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को शिष्टाचार की हदें पार नहीं करनी चाहिएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!