Punjab: Hospital में महिला Doctor के साथ घिनौनी हरकत, गर्माया माहौल

Edited By Kalash,Updated: 09 Sep, 2024 05:07 PM

disgusting act with a female doctor in the hospital

शहर के सिविल अस्पताल में गत देर रात जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है।

लुधियाना : शहर के सिविल अस्पताल में गत देर रात जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में विवाद हो गया और इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर पर भी हमला करने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को अस्पताल में बाहर निकाला और ओ.पी.डी. को बंद किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनीता अग्रवाल ने कहा कि गत देर रात लड़ाई-झगड़े के मामले में 2 पक्ष अस्पताल एम.एल.आर. कटवाने आए थे। इस पर डॉक्टर ने कहा कि वह पहले इलाज करवा ले और बाद में पर्चा दर्ज कर लिया जाएगा। इसके बाद भी युवक पर्चा दर्ज करने पर अड़े रहे और डॉक्टर व स्टाफ नर्स पर उन्होंने हमला करने की कोशिश की। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी प्रापर्टी को भी नुक्सान पहुंचाया। डॉक्टर ने आरोप लगाए कि इस मामले को लेकर उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन लगाया पर पुलिस काफी समय बाद वहां पहुंची। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनकी सुरक्षा के प्रबंध नहीं है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!