पंजाब के इस बस स्टैंड पर मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Edited By Urmila,Updated: 11 Jul, 2025 05:24 PM

dead body of a young man found at this bus stand in punjab

स्थानीय बस स्टैंड के शौचालय में गया एक युवक चक्कर खाकर गिया गया जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।

बठिंडा (परमिंद्र): स्थानीय बस स्टैंड के शौचालय में गया एक युवक चक्कर खाकर गिया गया जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सांस की बीमारी से पीडि़त था व उपचार के लिए बठिंडा आया था। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम संदीप गोयल आदि एंबुलैस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे जबकि बस स्टैंड चौकी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। 

पुलिस की जांच के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त महावीर सिंह पुत्र सोमी सिंह निवासी गांव थेरी के तौर पर हुई। पता चला है कि मृतक सांस की बीमारी से पीड़ित था व दवा लेने गिद्दड़बाहा भी गया था जहां से उसे बठिंडा भेज दिया गया। यहां आकर उसकी हालत और खराब हो गई जो संभवत उसकी मौत का कारण बनी। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!