Edited By Kamini,Updated: 29 Jun, 2024 02:39 PM
आज शनिवार को डीसी साक्षी साहनी ने सुबह शनिवार नगर निगम कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया है।
लुधियाना (हितेश) : नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के छुट्टी पर जाने के बाद नगर निगम का चार्ज डीसी साक्षी साहनी को दिया गया है। आज शनिवार को डीसी साक्षी साहनी ने सुबह शनिवार नगर निगम कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया है। सुबह हीडीसी साक्षी साहनी ने नगर निगम अधिकारियों से मीटिंग की है। उन्होंने बारिश के मौसम के दौरान पानी की निकासी के प्रबंध को लेकर चर्चा की है। इसके अलावा डीसी साहनी ने आज शनिवार को नगर निगम कमिश्नर का चार्ज संभालने के पहले दिन ही जमीनी हकीकत जानने के लिए बुड्ढे के ग्राऊंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने बुड्ढे नाले की सफाई का जायजा लिया और पानी की निकासी के लिए किए जा रहे प्रंबधों की रिव्यू किया। डीसी ने कहा कि बुड्ढे नाले की सफाई लगातार जारी रखी जाए।
करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम के जनरल हाउस का कार्यकाल खत्म होने के बाद कमिश्नर की अगुवाई वाली टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग के दौरान ही नए विकास कार्यों के टेंडर लगाने व वर्क आर्डर जारी करने की मंजूरी दी जाती है।यह प्रक्रिया लोकसभा चुनावों के लिए कोड लागू होने की वजह से काफी देर तक ठप्प रही।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here