Breaking: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 3 पार्षदों ने थामा इस पार्टी का हाथ

Edited By Kamini,Updated: 28 Jan, 2025 04:39 PM

3 congress councillors join aap

पंजाब में नगर निगम चुनावों के बाद राजनीति पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में नगर निगम चुनावों के बाद राजनीति पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है। जालंधर, लुधियाना व अमृतसर के मेयर चुन लिए गए हैं, जोकि आम आदमी पार्टी के बने। अब सबकी नजरें फगवाड़ा मेयर पर टिकी हुई हैं। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 

PunjabKesari

दरअसल, 3 कांग्रेसी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर से 'आप' सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने तीनों कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का, रामपाल उप्पल व ब्लाक कांग्रेक के प्रधान मुनीश प्रभाकर हैं। इसी तरह अब आप के पास पार्षदों की संख्या 18 हो गई है, लेकिन बहुमत के लिए 26 पार्षदों की जरूरत है। वहीं अगर दूसरी पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस-बसपा गठबंधन के पास पार्षदों की संख्या 23 रह गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!