Model तानिया की मौ/त में पंजाब के लिए खेलने वाला Cricketer फंसा विवादों में

Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2024 02:53 PM

cricketer playing for punjab embroiled in controversy

ऑलराउंडर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मशहूर मॉडल के सुसाइड केस में पंजाब के लिए खेलने वाला क्रिकेटर अभिषेक विवादों में फंस गया हैं।

पंजाब डेस्क : ऑलराउंडर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मशहूर मॉडल के सुसाइड केस में पंजाब के लिए खेलने वाला क्रिकेटर अभिषेक विवादों में फंस गया हैं। बताया जा रहा है कि सूरत की मॉडल तानिया सिंह के सुसाइड केस में स्थानीय पुलिस ने अभिषेक समन भेजा है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें  - IPS अफसर को 'खालिस्तानी' कहने पर भड़के पंजाब के CM, किया  Tweet

जानकारी के अनुसार मॉडल तानिया सिंह ने सुसाइड करने का कारण प्रेम प्रसंग लग रहा है। खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि अभिषेक तानिया सिंह (28 साल) के संपर्क में थे। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि वह पिछले कुछ समय से तानिया के संपर्क में नहीं थे।मॉडल की मोबाइल लिस्ट में अभिषेक का नाम सामने आया है। पुलिस ने कहा कि आखिरी बार भी अभिषेक का ही नंबर डायल लिस्ट में था। ये भी बताया जा रहा है कि वह लंब समय से आपस में दोस्त थे। इसी के चल ते पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने स्कूल अफसरों को किया Promote, जानें किसे कहां किया नियुक्त

कौन है अभिषेक

आपको बता दें अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं। उन्होंने अब तक 47 मैच खेलते हुए 137.83 की स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। आईपीएल के अलावा अभिषेक घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अभिषेक ने पंजाब के लिए 4 मुकाबले खेले जिसमें उनके उन्होने 199 रन लगाए। तमिलनाडु के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए एक ओवर में 5 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें: Breaking: किसान आंदोलन के बीच पंजाब DGP ने जारी किए सख्त आदेश

PunjabKesari

गौरतलब है कि मॉडल तान‍िया सिंह सूरत के वेसू रोड में रहती थी और 20 फरवरी देर रात घर लौटी और उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। मॉडल को मृत देखकर परिवार सदमें में है। वह पिछले डेढ़-दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। इंस्टाग्राम पर उनके 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। मॉडल तान‍िया के सुसाइड करने के बाद ही पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!