बड़ी खबर: कोरोना पॉजिटिव साधु हुआ फरार, लोगों में फैली दहशत

Edited By Tania pathak,Updated: 27 May, 2020 01:42 PM

corona positive monk escaped

चंद प्रकाश मुनक की एक धर्मशाला में रह रहा था, जहां से लोगों के सैंपल लिए गए...

संगरूर (राजेश कोहली): संगरूर में आज उस समय दहशत फैल गई जब मुनक क्षेत्र से पॉजिटिव आए दो मरीज़ों में से एक कोरोना मरीज फरार हो गया। फरार हुए व्यक्ति का नाम चंद प्रकाश है, जो कि एक साधु है।

चंद प्रकाश मुनक की एक धर्मशाला में रह रहा था, जहां से लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज जब मेडिकल टीम कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेने पहुंची तो वह फरार हो गया। फिलहाल साधु ने पूरी पुलिस टीम और मैडीकल टीम को चक्कर में डाल दिया है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में भी दहशत फैल चुकी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!