कोरोना संक्रमित अनमोल ग्रोवर घर में ही आइसोलेट

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2020 12:11 PM

corona infected anmol grover isolated at home

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को लेकर कुछ समय पहले तक सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा काफी गंभीरता बरती जाती थी परंतु अब ज्यों ज्यों

जालंधर(खुराना): कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को लेकर कुछ समय पहले तक सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा काफी गंभीरता बरती जाती थी परंतु अब ज्यों ज्यों  इस वायरस का डर खत्म होता जा रहा है त्यों-त्यों करोना संक्रमित मरीजों को भी राहतें दी जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार के नए नियमों के तहत अब पॉजिटिव घोषित मरीजों को भी उनके घरों में आइसोलेट किया जा सकेगा। ऐसा ही गत दिवस कोरोना संक्रमित पाए गए पार्षद पुत्र अनमोल ग्रोवर के साथ हुआ जिन्हें आज घर भेज दिया गया। 

गौरतलब है कि कल आई टैस्ट रिपोर्ट में अनमोल ग्रोवर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाने के बाद मेरीटोरियस स्कूल स्थित कोविड-19 वार्ड ले जाया गया था जहां उन्हें रात रखा गया परंतु आज कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें घर भेज दिया है जहाँ उन्हें एक सप्ताह अलग ही रहना होगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!